फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर और किच्छा अस्पताल को जल्द मिलेंगे एक-एक डॉक्टर

Tue, 28 Oct 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। काशीपुर उप जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में एक-एक डॉक्टर की तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। डाॅक्टरों का जून में गढ़वाल ते जिले में स्थानांतरण हुआ था। संबंधित अस्पतालों से कार्यमुक्त नहीं होने के कारण वे कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए थे।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से मिलीअ जानकारी के अनुसार बीते 10 जून को स्वास्थ्य महानिदेशालय से राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजरो, पौड़ी गढवाल में तैनात डॉ. अजीत प्रताप सिंह का एलडी भट्ट उप जिला अस्पताल काशीपुर स्थानांतरण किया गया था। वे बीते 17 अक्तूबर को वहां से कार्यमुक्त हो सके हैं। पौड़ी गढ़वाल के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनियाखाल में तैनात डॉ. महेंद्र सिंह का सीएचसी किच्छा स्थानांतरण किया गया था। वह भी 17 अक्तूबर को कार्यमुक्त हो सके हैं। दोनों डॉक्टर जल्द ही काशीपुर और किच्छा में तैनाती लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट:
स्वास्थ्य महानिदेशालय से जिले में डॉक्टरों की लगातार नियुक्ति हो रही है। काशीपुर उप जिला अस्पताल और किच्छा अस्पताल में एक-एक डॉक्टर की तैनाती होने से व्यवस्था में सुधार आएगा। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ यूएस नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें