रुद्रपुर। युवा भवन रुद्रपुर में हुई ब्लॉक स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जीआईसी कनकपुर और हाईस्कूल शांतिपुरी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विभिन्न भार वर्गों में 37 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर के लिए हुआ। 150 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भागीदारी की थी। बालक वर्ग में 15 और बालिका वर्ग में 22 खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज की। खेल समन्वयक कमल सक्सेना ने विजेताओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
इनसेट
बालक वर्ग के विजेता:
अंडर-14: -25 किग्रा में समर, 30 किग्रा में राजीव, 35 किग्रा में रंजना, 40 किग्रा में कार्तिक, 45 किग्रा में संदीप, किग्रा में उमेश भट्ट।
अंडर-17: 40 किग्रा में करन, 45 किग्रा में हरीश, 50 किग्रा में सौरभ, 55 किग्रा में मो. मोहसिन, 60 किग्रा में शहजाद, 66 किग्रा में सचिन नेगी।
अंडर-19: 45 किग्रा में रोहित, 50 किग्रा में आयुष, 55 किग्रा में कलाम।
इनसेट
बालिका वर्ग की विजेता:
अंडर-14: 23 किग्रा में पायल, 27 किग्रा में निकिता, 32 किग्रा में ललिता, 36 किग्रा में उमा, 40 किग्रा में गुड़िया, 44 किग्रा में रितिका और 49 किग्रा में दुर्गावती।
अंडर-17: 36 किग्रा में पूजा, 40 किग्रा में कविता, 44 किग्रा में राशि, 48 किग्रा में शालू, 52 किग्रा में अनुष्का, 57 किग्रा में रितु, 70 किग्रा में योगिता दानू।
अंडर-19: 36 किग्रा में नंदनी जोशी, 40 किग्रा में शहनाज, 44 किग्रा में विद्या, 48 किग्रा में जुमन, 52 किग्रा में किरन कार्की, 57 किग्रा में साक्षी, 63 किग्रा में वर्षा और 70 किग्रा में भारती।
फोटो-04आरडीपी11पी- रुद्रपुर में हुई जूडो प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक