फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी पाकिस्तानी शब्द हटने पर हर्षोल्लास

विज्ञापन
शक्तिफार्म में धन्यवाद यात्रा के रथ पर सवार विधायक सौरभ बहुगुणा व अन्य। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शक्तिफार्म। बंगाली छात्रों के जाति प्रमाणपत्र से पूर्वी पाकिस्तानी शब्द हटने का शासनादेश जारी होने के बाद पहली बार क्षेत्र पहुंचे विधायक सौरभ बहुगुणा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद यात्रा निकालकर आभार जताया। इस दौरान शक्तिफार्म क्षेत्र की सभी ग्रामसभाओं में विधायक का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अरविंदनगर से आरंभ धन्यवाद यात्रा में कई छोटे-बड़े वाहन और काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा राजनगर, निर्मलनगर, शक्तिफार्म बाजार, टैगोरनगर, सुरेंद्रनगर, रूदपर, गोविंदनगर, बैकुंठपुर, देवनगर गांव होते हुए गुरुग्राम में संपन्न हुई। रथनुमा सजाए गए वाहन में विधायक सौरभ बहुगुणा के साथ बंगाली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शाह, मंडल अध्यक्ष कार्तिक राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष समर देवनाथ, जगदीश डालमिया, संजय बछाड़ सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
सुभाष चौक में अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए सौरभ ने कहा कि पूर्वी पाकिस्तानी शब्द बंगाली समुदाय के लिए कलंक के समान था। इसे हटाने के लिए समुदाय के विभिन्न संगठनों ने कई वर्षों तक संघर्ष किया। उन्होंने शासनादेश जारी करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। सौरभ ने इस संघर्ष से जुड़े दिवंगत हो चुके चेयरमैन सुकांत ब्रह्म, बंगाली कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्रनाथ सरकार, टैगोरनगर के ग्राम प्रधान सुरेश सरकार और गोविंदनगर के ग्राम प्रधान सुबल मंडल सहित अन्य लोगों को भी याद किया। वहां पर कृष्णपद मंडल, रवींद्र विश्वास, देबू मंडल, प्रशांत मंडल, विधान दास, सुबल विश्वास, ध्रुव हाजरा, विक्रम भंडार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें