फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 10 किमी क्रॉस-कंट्री में जितेंद्र प्रथम

Sun, 25 Jan 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल के मार्गदर्शन में अंतर वाहिनी 10 किलोमीटर क्रॉस-कंट्री प्रतियोगिता का सीमा चौकी कालापुल में आयोजन किया गया। इसमें 57वीं वाहिनी सितारगंज, 39वीं वाहिनी पलिया व 49वीं वाहिनी पीलीभीत के जवानों ने भाग लिया। क्रॉस कंट्री में 49वीं वाहिनी के आरक्षी जितेंद्र कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहां पर उप कमांडेंट 57वीं वाहिनी दीपक सिंह जायडा, निरीक्षक मोहर सिंह, उप निरीक्षक शाकंबर दत्त, मुख्य आरक्षी आशीष कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बारिश के चलते क्रिकेट मैच रद्द



रुद्रपुर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से जैन ग्लोबल स्कूल के खेल मैदान पर चल रही अंडर-19 क्रिकेट लीग का शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि शनिवार को होने वाले मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें