फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

विज्ञापन
जसपुर में घटना स्थल की जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। बैंक कर्मी के घर के ताले तोड़कर चोरों ने 20 लाख रुपये से अधिक के जेवर और नकदी चुरा ली। एएसपी और सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से फिंगर प्रिंट लिए।
विज्ञापन

मोहल्ला जुलाहान निवासी अमन अग्रवाल ने कहा कि वह केनरा बैंक काशीपुर में कार्यरत हैं और पत्नी एवं मां के साथ मोहल्ला जुलाहान में रहते हैं। शनिवार रात को वह रिश्तेदारी में हुए देवी जागरण में शामिल होने बरेली गए थे। रविवार सुबह 8:30 बजे घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला और अन्य लॉक टूटे मिले।
भीतर जाकर देखा तो उनकी मां के कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें से सवा लाख की नकदी, सोने के करीब 40 तोले आभूषण, सात सौ ग्राम चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के और अन्य सामान गायब था। बता दें कि बीती 26 जून को ही अमन अग्रवाल की शादी हुई है।
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ मनोज ठाकुर, एसएसआई ललित जोशी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट भी लिए। कोतवाल उमेद सिंह दानू ने बताया कि अमन की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें