फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का आरोपी पांच वर्ष बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। चार करोड़ का ऋण दिलाने का झांसा देकर ट्रैक्टर, डंपर और लाखों रुपये की नकदी ठगने के मामले में पांच वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने दबोच लिया। मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि एक आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुका है।
विज्ञापन

13 दिसंबर 2014 को ग्राम दोहरी वकील निवासी मंजीत सिंह ने कुंडेश्वरी चौकी में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि सिराज अहमद व मोहसिन निवासी भोट (रामपुर) और भूरा निवासी कनौरा (बाजपुर) ने उसे मछली पालन के लिए बैंक से चार करोड़ का ऋण दिलाने के नाम पर आरोपियों ने मंजीत सिंह का डंपर और ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया।
कुछ समय बाद आरोपियों ने मंजीत सिंह को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का चार करोड़ का एक चेक दिया जो कि फर्जी पाया गया। मंजीत की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत केस दर्ज करते हुए 6 जनवरी 2015 को सिराज अहमद को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर मंजीत से ठगा गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों से डंपर खरीदने वाले मुरादाबाद निवासी रिजवान को 24 जुलाई 2016 को ही गिरफ्तार कर चुकी थी। वहीं, तीसरे आरोपी कनौरा (बाजपुर) निवासी भूरा ने 24 अगस्त को काशीपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। अब रविवार को कुंडेश्वरी पुलिस ने रामपुर में दबिश देकर फरार चल रहे आरोपी मोहसिन को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें