फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बैग से ढाई लाख रुपये के जेवरात चोरी

Sat, 10 Feb 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर से विक्रम वाहन में बैठकर मायके जा रही महिला के बैग से रास्ते में लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए। पीड़ित ने बाजार चौकी पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को न्यू टाउन कोलकाता निवासी सपना नंद ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति मोहन के साथ सुबह पांच बजे कोलकाता से ट्रेन से किच्छा उतरी थी। यहां से टैम्पो से वे रुद्रपुर पहुंचे और विक्रम वाहन से मायके कालीनगर रवाना हुए थे। जब वह मायके पहुंची तो बैग में जेवर नहीं थे। उसने शक जताया कि विक्रम वाहन में बैठे चार लोगों ने बैग से ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी किए हैं। उसने आरोपियों को पकड़कर जेवर वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें