काशीपुर महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र। संवाद
काशीपुर। छात्रसंघ ने कुलपति से सुधार परीक्षाफल शीघ्र घोषित करने की मांग कर ज्ञापन सौंपा। ऐसा नहीं होने पर छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाहा को सौंपा। जिसमें कहा गया कि सत्र 2023-24 में बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष की कुछ दिन पूर्व सुधार परीक्षा हुई थी। लेकिन काफी समय बाद भी परिणाम घोषित नहीं हुआ है। इससे छात्र-छात्राएं अगली कक्षा में प्रवेश लेने से वंचित हैं। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए सुधार परीक्षाफल शीघ्र घोषित करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ सचिव आकाश कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष डौली, अंचित शर्मा, आदित्य गौतम, नूर मोहम्मद, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद