फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध घोषित रामाविहार कालोनी में चली जेसीबी

विज्ञापन
रुद्रपुर की रामा विहार कालोनी की सड़क का ध्वस्तीकरण करती जेसीबी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। विकास प्राधिकरण से नक्शा खारिज होने के बाद भी भूमाफिया ने तीन पानी डैम स्थित रामा विहार कालोनी में प्लाटिंग शुरू कर दी थी। शनिवार को विकास प्राधिकरण, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम ने अवैध कालोनी को ध्वस्तीकरण कर दिया।
विज्ञापन

रुद्रपुर में भूमाफिया की ओर से अवैध कालोनियों को विकसित करने का खेल किया जा रहा है। भूमाफिया को नोटिस देने व कोर्ट में सुनवाई होने के बावजूद वे कालोनी का ध्वस्तीकरण नहीं कर रहे थे। विधानसभा चुनाव के बाद आचार संहिता खत्म होने पर जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम एक्शन में दिखी।
जिला विकास प्राधिकरण के सचिव एनएस नबियाल ने कहा कि नाले और उससे सटी भूमि पर भूमाफिया ने कालोनी काटी थी। इस पर पूर्व में ही प्राधिकरण का मास्टर प्लान लागू न होने पर इसे खारिज कर दिया गया था। प्राधिकरण की ओर से चार एकड़ भूमि का नक्शा भी पास नहीं किया गया। कालोनी की दो सड़कें व उसमें लगे कई बिजली के पोलों को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया है।
विज्ञापन

नबियाल ने कहा कि इसके अतिरिक्त और भी अवैध कालोनियों की सूची तैयार की जा रही है। इन पर भी जल्द ही जेसीबी चलाई जाएगी। वहां तहसीलदार नीतेश डागर, ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा, एसआई मनोज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें