फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

Tue, 02 May 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ा अभियान चलाया। तड़के साढ़े पांच बजे शहर के विभिन्न मार्गों पर दर्जनों कच्चे-पक्के अवैध निर्माण जेसीबी की मदद से ध्वस्त किए गए। करीब चार घंटे चले अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही। अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन को विरोध का सामना भी करना पड़ा। अतिक्रमण हटाने आए अफसरों के साथ व्यापारियों की तीखी नोकझोंक भी हुई। कुछ अतिक्रमणकारियों को प्रशासन ने 24 घंटे की मोहलत भी दी। 
एसडीएम पंकज उपाध्याय, एमएनए दीप्ति आर वैश्य सोमवार प्रात: साढ़े पांच बजे भारी फोर्स, नगर निगम कर्मचारियों के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए नैनीताल रोड पर पहुंचे। वहां प्रशासन ने कांग्रेस नेता इंद्रजीत सिंह की मोबाइल की दुकान के बाहर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ दिया। इसके बाद जोशी फोटोस्टेट के सामने अतिक्रमण भी हटाया गया। कई होर्डिंग भी हटाए। मुख्य बाजार में नाली से बाहर रखा सामान भी हटाया गया। व्यापारियों को अभियान की भनक लगी तो व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, गुरमीत सिंह आदि व्यापारी वहां पहुंच गए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने का विरोध, प्रदर्शन किया। विरोध के बीच प्रशासन ने अभियान जारी रखा। दुर्गा मंदिर गली में प्याऊ को तोड़ने की कोशिश का लोगों ने विरोध किया तो एमएनए ने 24 घंटे में प्याऊ हटाने की मोहलत दी। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए अधिकारियों ने बाजार में व्यापारियों को खुद अतिक्रमण हटाने को कहा। बाजार के बाद प्रशासन ने किच्छा बाइपास रोड की ओर रुख किया। यहां खेड़ा में सब्जी मंडी के सामने सड़क किनारे लगाई गई कई दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। वहां भी अधिकारियों के साथ अतिक्रमणकारियों की नोकझोंक हुई। किच्छा बाइपास रोड पर एफसीआई गोदाम के सामने हो रहे पक्के निर्माण को भी प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। अभियान में नगर निगम के वीसी रेखाड़ी, सुनील कुमार, उदयवीर, संतोष शर्मा आदि भी थे।
विज्ञापन


मजदूर बस्ती को 48 घंटे की मोहलत
 एफसीआई गोदाम के सामने स्थित सरकारी मैदान में लंबे समय से झोपड़ियां बनाकर रह रहे लोगों को हटाने प्रशासन पहुंचा तो उनमें खलबली मच गई। महिलाएं और बच्चे भारी लाव लस्कर को देखकर सहम गए। जिस पर प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को 48 घंटे में मैदान खाली करने की हिदायत दी। एसडीएम ने कहा 48 घंटे में अतिक्रमण नहीं हटा तो प्रशासन खुद मजदूर बस्ती को खाली कराएगा।
विज्ञापन


अतिक्रमणकारी ने एसडीएम से की अभद्रता
एसडीम पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में निगम प्रशासन द्वारा बाजार क्षेत्र का अतिक्रमण हटाने के दौरान जहां व्यापारियों ने टीम का विरोध किया वहीं किच्छा रोड पर एक अतिक्रमणकारी ने एसडीएम पंकज उपाध्याय के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। अभद्रता करने वाले अतिक्रमणकारी को जब ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो वहां खड़ी महिलाओं ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। और इसी दौरान अतिक्रमणकारी पुलिस की नजरें बचाकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल एसडीएम ने नगर निगम प्रशासन को अतिक्रमणकारी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें