फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में ट्राले से हाइवे पर गिरी जेसीबी, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। इंदिरा चौक स्थित हाईवे पर मंगलवार सुबह एक ट्राले पर लदी जेसीबी के नीचे गिरने से अफरातफरी मच गई। इससे हाईवे पर करीब दो घंटे जाम लगा रहा है। पुलिस ने तीन अन्य जेसीबी मंगवाकर पलटी हुई जेसीबी को हाईवे से हटवाया।
विज्ञापन

किच्छा की ओर से सुबह करीब नौ बजे एक ट्राला जेसीबी लादकर रुद्रपुर की ओर आ रहा था। इंदिरा चौक पर अचानक एक ई-रिक्शा ट्राले के सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर ट्राले को चालक ने पार्क की ओर मोड़ दिया। जिससे ट्राले का पिछला पहिया एक फुट ऊंची पार्क की दीवार पर चढ़ गया। ट्राले के एक तरफ झुकने से इसमें लदी जेसीबी हाईवे पर गिर गई। इस कारण हाईवे पर चल रहे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। साथ ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि किसी वाहन के ट्राले की चपेट में न आने से बढ़ा हादसा बच गया। चौराहे पर मौजूद पुलिस ने तुरंत तीन अन्य जेसीबी मंगवाकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे से जेसीबी को हटवाया। इस दौरान हाईवे पर करीब दो घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें