फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: समूह गान में जसपुर के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Wed, 28 Aug 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भारत विकास परिषद की ओर से बुधवार को राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता व गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जेनेसिस इंटरनेशनल जसपुर के विद्यार्थियों ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

भाविप काशीपुर शाखा के अध्यक्ष विनय जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में काशीपुर के हेरिटेज स्कूल ने दूसर और जीबी पंत इंटर कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में 15 स्कूलों के दसवीं और बारहवीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 50 बच्चों को और विद्यालय के 20 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा व भाविप प्रांतीय सचिव हरीश शर्मा ने किया। वहां दीपाली अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, राम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें