फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली रथ यात्रा रामनगर रवाना

Thu, 04 May 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली रथ यात्रा बृहस्पतिवार सुबह रामनगर के लिए रवाना हुई। यात्रा ने संस्कृत विद्यालय में रात को विश्राम किया। सुबह पूजा-अर्चना के बाद बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला रथ यात्रा को श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ रामनगर के लिए विदा किया। यात्रा के संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य विश्व शांति की कामना करना, देव संस्कृत का प्रचार प्रसार करना है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन बंजर भूमि को उपयोगी बनाने, पौधरोपण करने, पवित्र धामों में प्लास्टिक के डिस्पोजल का प्रयोग नहीं करने का आह्वान करना है। यहां पर संजय चतुर्वेदी, विनोद कुमार, बीना मेहरोत्रा, अर्पित मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



बाजपुर में डोली रथ यात्रा का किया स्वागत

बाजपुर। बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला की डोली रथ यात्रा लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी बृहस्पतिवार को हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव बरहैनी पहुंचे। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अनिल सेन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा का स्वागत किया। यह उत्तराखंड में 24वीं यात्रा है। वहां व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुनील सेन, अजय सिंह, राकेश, बलदेव सिंह, शेर सिंह, कन्हैया सिंह, वजीर, सुरेश सिंह, अमन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद





बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला की डोली रथ यात्रा का किया स्वागत

रुद्रपुर/गदरपुर। बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला की 24 वीं डोली रथ यात्रा का शहर पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया और दर्शन किए। बृहस्पतिवार की शाम को पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला की 24 वीं डोली रथ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। यहां पर श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री ओमप्रकाश अरोरा, शैल परिषद के महामंत्री दिवाकर पांडे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मासहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा संयोजक मंत्री प्रसाद ने बताया कि यह रथ यात्रा 29 दिनों में विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कर 30 मई को विशोन पर्वत पर जाकर खत्म होगी। इसके बाद डोली रथ यात्रा का अटरिया मंदिर में पहुंचने पर स्वागत किया गया। शुक्रवार को यात्रा हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। वहां पर मेयर रामपाल, पंडित पुष्पेंद्र शास्त्री, विजय जग्गा, तिलक घई, हरीश अरोरा, ममता रानी, मीना शर्मा, ममता हालदार, मोनिका ढाली, अनिल शर्मा, गौतम घरामी, जमना प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गदरपुर में रथ यात्रा का महतोष व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह डूमड़ा के नेतृत्व में लोगों ने स्वागत किया। वहां पर टीकम खेड़ा, अमरीक सिंह, गुरचरण सिंह, गुरनाम सिंह, प्रभजोत सिंह, सुखविंदर सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें