फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई संस्थान में छात्रों के बीच चले लाठी-डंडे

Fri, 21 Aug 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 महुवाडाबरा स्थित आईटीआई संस्थान में सैट स्क्वायर देने से मना करने पर एक छात्र ने अपने साथियों को बुलाकर दूसरे छात्र को जमकर पीटा। छात्र को बचाने आया उसका भाई भी घायल हो गया। मारपीट करने वाले युवक शिक्षकों के साथ धक्कामुक्की कर फरार हो गए। पीड़ित छात्रों की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर कालेज के छात्रों ने कोतवाली पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। एसएसआई के रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर छात्र धरने से उठे।
विज्ञापन

शुक्रवार को आईटीआई संस्थान में फिटर ट्रेड की द्वितीय वर्ष की कक्षा के छात्र ग्राम किशनपुर निवासी रामकिशोर से महुवाडाबरा निवासी उसी कक्षा के ही एक छात्र ने सैट स्क्वायर (स्केल) मांगा। मना करने पर दोनों में कक्षा में ही कहासुनी हो गई। कुछ समय बाद वह छात्र कक्षा से बाहर चला गया। थोड़ी देर में वह अपने 10-12 साथियों के साथ कालेज में आ धमका। इन युवकों ने छात्र रामकिशोर की जमकर पिटाई कर दी। उसे बचाने आए उसके भाई रणवीर की भी इन युवकों ने पिटाई कर दी। साथ ही शिक्षकों के साथ अभद्रता कर युवक वहां से चले गए। साथियों ने दोनों घायल छात्रों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कालेज के छात्रों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग कर कोतवाली में धरना-प्रदर्शन किया। एसएसआई सुरेश चंद्र जोशी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें