फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग कारोबारियों की समस्याओं को समय पर हो समाधान : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उद्योग कारोबारियों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए। उनकी समस्याओं को कतई नजरअंदाज न करें। यह निर्देश सीडीओ दिवेश शाशनी ने अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ ने उद्योग कारोबारियों के साथ बैठक की। इसमें जनपद के औद्योगिक विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, विद्युत, जल निकासी, यातायात और आधारभूत संरचना की समस्याएं उठाईं। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
पूर्व में हुई बैठकों की लंबित समस्याओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के लिए पुनः स्मारक पत्र भेजने को कहा गया। इस दौरान जिला निर्यात हब के अंतर्गत निर्यात संवर्धन पर एक सत्र भी आयोजित हुआ। सहायक महानिदेशक व विदेश व्यापार महानिदेशालय प्रिया रानी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जानकारी दी। वहां लीड बैंक अधिकारी कमल कुमार, एनएचएआई के इंजीनियर तुषार गुप्ता, अशोक बंसल, अपूर्व जिंदल, राकेश कुमार, अशोक कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें