काशीपुर स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते शिवभक्त। संवाद
काशीपुर। श्रावण मास के पहले दिन बृहस्पतिवार को शिवालयों में शिवभक्तों ने अपने अराध्य भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
मोटेश्वर महादेव मंदिर, श्रीनागनाथ मंदिर, श्री बांसियोवाला शिव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, गंगेबाबा मंदिर समेत शहर के शिवालयों में श्रद्धालु सुबह से मंदिर पहुंचना शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर बैलपत्र, धतूरा, भांग, दूध, जल, फूल व प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना कर घर-परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। मोटेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पंडित राघवेंद्र नागर ने बताया इस वर्ष श्रावण मास 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक रहेगा। 11 अगस्त को श्रावण मास की शिवरात्रि होगी और नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा। संवाद