फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गन्ना केंद्र आवंटन और चीनी मिल श्रमिकों के वेतन का मुद्दा गरमाया

Mon, 02 Nov 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। सितारगंज चीनी मिल को चार गन्ना केंद्र आवंटित किए जाने और श्रमिकों के वेतन में कटौती किए जाने से नाराजगी बढ़ गई है। चीनी मिल श्रमिक और किसानों ने मिल परिसर में प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। मिल महाप्रबंधक के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर समस्या का निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

चीनी श्रमिक संघ और भाकियू से जुडे किसान सोमवार को मिल के प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रदेश सरकार चीनी मिल में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। सितारगंज चीनी मिल को 2500 टीसीडी क्षमता के अनुरूप क्रय केंद्र आवंटित किए जाने से बाजपुर चीनी मिल की गन्ना उपलब्धता प्रभावित हुई है। इससे मिल की आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। किसानों ने कहा कि जल्द ही गन्ना केंद्र बाजपुर मिल को नहीं दिए जाने पर इस लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मिल महाप्रबंधक ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपा। वहां भाकियू उपाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, अजीत प्रताप सिंह रंधावा, विजेंद्र डोगरा, जसवीर सिंह भुल्लर, चीनी श्रमिक संघ अध्यक्ष श्याम कार्तिक, चीनी उद्योग ट्रेड यूनियन अध्यक्ष सुनील कुमार, वासवानंद जोशी, गुरमीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें