फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगली कैबिनेट बैठक में आ सकता है नजूल का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी सरकार में नजूल भूमि पर काबिज लोगों को मालिकाना हक दिलाने की लड़ाई लड़ रहे विधायक राजकुमार ठुकराल ने नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाया है। विधायक के अनुसार उनके आग्रह पर मुख्यमंत्री ने अगली कैबिनेट की बैठक की इस मामले को रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री धामी को सौंपे ज्ञापन में विधायक ठुकराल ने नई नजूल नीति के लिए अध्यादेश लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कोई नजूल नीति प्रभावी नहीं होने के कारण मलिन बस्तियों और नजूल भूमि पर काबिज हजारों परिवारों को मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2020 तक सभी परिवारों को पक्का आवास दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में रह रहे सैकड़ों परिवार भूमि पर मालिकाना हक नहीं होने से योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
कहा कि हाईकोर्ट ने वर्ष 2018 में दिए आदेश में राज्य सरकार को भविष्य में किसी प्रकार की नीति प्रख्यापित नहीं करने के निर्देश दिए हैं। इससे विधायिका के संवैधानिक अधिकारों पर प्रश्नचिह्न लगा है। संवैधानिक दायरे में रहते हुए मंत्रिमंडल और विधायिका कानून बनाने का अधिकार रखती है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन याचिकाओं के निर्णय के अधीन रहते हुए मंत्रिमंडल की अगली बैठक में वर्ष 2018 में मंत्रिमंडल की ओर से अनुमोदित नजूल नीति 2018 को लागू किए जाने का निर्णय लेकर व्यापक जनहित में नीति को लागू किया जाए।
विज्ञापन

यदि नजूल नीति प्रभावी नहीं हो सकती है तो सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं के अंतिम निस्तारण तक वर्ष 2005 की नजूल नीति को सुधार के साथ लागू किए जाने का निर्णय अगली मंत्रिमंडल की बैठक में लिया जाए। विधायक ने बताया कि नजूल भूमि के बहु प्रतीक्षित मुद्दे का समाधान अगली कैबिनेट बैठक में हो सकता है। इधर, पूर्वोत्तर रेलवे इज्जनगर के सदस्य विकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर नजूल भूमि का मामला सुलझाने के साथ ही रोजगार नीति बनाने और व्यापारियों को बैंक ब्याज में छूट दिलाने की मांग की है।
धामी के सीएम बनने से जनता में जगी उम्मीद की किरण : मेयर
रुद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने देहरादून पहुंचकर सीएम पुष्कर सिंह धामी को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे युवा सीएम के रूप में धामी को कमान सौंपने से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जनता में भी उम्मीद की नई किरण जगी है। धामी जमीन से जुड़े कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता हैं। उनके सीएम बनने से प्रदेश विकास की ओर तेजी से अग्रसर होगा। मेयर ने कहा कि धामी को सीएम बनाकर भाजपा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता भी उच्च पद तक पहुंच सकता है। धामी का सीएम बनना तराई और कुमाऊं की जनता के लिए सौगात है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें