फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर टूर्नामेंट रुद्रपुर में चार अप्रैल से 

Tue, 05 Mar 2019 12:36 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cricket ball
विज्ञापन

विज्ञापन

उत्तराखंड में दूूसरी बार होने जा रही अंतरराष्ट्रीय टी-20 व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी भी रुद्रपुर को मिली है। रुद्रपुर के गांधी पार्क में चार से आठ अप्रैल तक त्रिकोणीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। इसमें भारत, नेपाल और बांग्लादेश की टीम प्रतिभाग करेंगी, जबकि नई टीम के रूप में श्रीलंका इस टूर्नामेंट में शामिल नहीं होगी।

डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी की ओर से उत्तराखंड में पहली बार आठ से 11 अप्रैल 2018 तक रुद्रपुर गांधी पार्क में भारत, बांग्लादेश और नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ था, जिसमें बांग्लादेश की टीम चैंपियन बनी। इस बार भी अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रुद्रपुर गांधी पार्क में ही होगा। 
विज्ञापन


डिसबल्ड स्पोर्टिंग सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ एवं प्रदेश सचिव हरीश चौधरी ने बताया कि पहले टीमों के बीच लीग मैच खेले जाएंगे। उसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैदान का निरीक्षण किया गया है। खिलाड़ियों के लिए ठहरने समेत सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 

भारतीय टीम में शामिल रहेंगे स्टार बल्लेबाज सौरभ मलिक 
रुद्रपुर। भारत की अंतरराष्ट्रीय टी-20 व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में स्टार बल्लेबाज सौरभ मलिक इस बार भी शामिल रहेंगे। रुद्रपुर में आयोजित पिछली त्रिकोणीय श्रृंखला में सौरभ ने भारत के लिए ताबड़तोड़ पारी से दर्शकों का मनोरंजन किया था। वह आईडब्लूसीसी की रेकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं। उत्तराखंड राज्य से भारतीय टीम में शामिल होने के लिए बल्लेबाज के रूप में राजेंद्र धामी, धन सिंह कोरंगा, गेंदबाज के रूप में मनोज कुमार दावेदार हैं। शांतिपुरी निवासी धन सिंह ने रुद्रपुर से ही अंतरराष्ट्रीय टी-20 व्हीलचेयर क्रिकेट में पदार्पण किया था। 
विज्ञापन


- श्रीलंका की टीम ने तैयारी के लिए छह माह का समय मांगा है। इस कारण वह इस टूर्नामेंट में शामिल नहीं हो सकी। इस बार भी प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, बांग्लादेश की टीमें प्रतिभाग करेंगी। 
हारुन रशीद, उपाध्यक्ष, इंटरनेशनल काउंसिल फॉर व्हीलचेयर क्रिकेट 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें