फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होला मोहल्ला समागम का हुआ समापन

Tue, 05 Mar 2019 12:31 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कीर्तन श्रवण करती महिलायें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमृत प्रचार संगत के नेतृत्व में नवीन अनाज मंडी में आयोजित तीन दिनी ‘87 वें होला मोहल्ला’ का सोमवार को गुरु की अरदास के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर दिन भर नवीन मंडी में अमृतसर से पहुंचे हजूरी जत्थे के कीर्तन से माहौल धार्मिक रहा। जो बोले सो निहाल के उद्घोष गूंजते रहे।

विज्ञापन


होला मोहल्ला समागम के अंतिम दिन सोमवार को तड़के चार बजे से श्री गुरु ग्रंथ साहब का पाठ शुरू हुआ। अमृतसर के दरबार साहब के हजूरी रागी जत्थे के भाई राय सिंह ने अपने प्रवचनों से संगत को निहाल किया। ज्ञानी हरजोत सिंह जख्मी जालंधर, ज्ञानी गुजर सिंह असंध, भाई कमलजीत सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहब अमृतसर, ज्ञानी नरेंद्र सिंह करनाल, भाई जगजीत सिंह व सहजपाल सिंह जी पटियाला ने संगत को गुरु की महिमा का बखान कर मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम के अंत में अरदास के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहब को पालकी में आसन दिलाकर कमेटी के लोगों ने गुरुद्वारा पुरानी मंडी में जाकर उन्हें आसन ग्रहण करवाया। आयोजन समिति के कंवलजीत सिंह बठला, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान निर्मल सिंह हंसपाल, जगरुप सिंह गोल्डी, हरविंदर सिंह चुघ, हरजिंदर पाल सिंह बंटी, दलजरीत सिंह रंधावा, हरपाल सिंह, अजीत सिंह बेदी, करमजीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरचरन सिंह, तेज पाल सिंह, गुरनाम सिंह धारीवाल, जगजीत सिंह खालसा, सतनाम सिंह, गुरचरन सिंह, तृप्तपाल सिंह, पुनीतपाल सिंह गंभीर, सतपाल सिंह कामरा, दलजीत सिंह कक्कड़ समेत तमाम सेवादार मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस कप्तान बरिंदरजीत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी तिलक राज बेहड़, हरेंद्र सिंह लाडी, रलजीत सिंह रंधावा, राम सिंह बेदी समेत अनेक लोगों ने समागम में मत्था टेका।
विज्ञापन

 
समागम के सफल आयोजन को 30 मार्च को गुरु महाराज का शुक्राना होगा
किच्छा। अमृत प्रचार संगत के नेतृत्व में होला मोहल्ला के सफल आयोजन के लिए 30 मार्च को श्री गुरु ग्रंथ साहब जी महाराज का शुक्राना अदा किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान निर्मल सिंह हंसपाल ने बताया कि पुरानी मंडी स्थित गुरुद्वारे में 30 मार्च शाम 6:30 से 8:30 बजे तक शुक्राना कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें दीवान सजेगा।

विदेश संगत ने मेहमान नवाजी की सराहना की
किच्छा। कार्यक्रम में लंदन, कनाडा, यूएसए आदि देशों से भी संगत पहुंची। समागम के अंतिम दिन लंदन के बलविंदर सिंह व धर्मवीर सिंह ने बताया कि वह समागम का हिस्सा बनने भारत आते रहेंगे। विदेश से आई संगत ने मेहमान नवाजी पर आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें