फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पहुंचे फ्रांस और कजाकिस्तान से अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक

Mon, 22 Dec 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। 77वीं राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप को राष्ट्रीय मानक अनुरूप व नियमानुसार संपन्न कराने के लिए फ्रांस व कजाकिस्तान के ऑब्जर्बर पहुंचे हैं। फ्रांस से केविन सरवे टीम स्प्रींट और कजाकिस्तान से पहुंचे मैक्सथ इंड्यूरेंस इवेंट के माहिर हैं। विदेशी धरती से पहुंचे दोनों ही प्रशिक्षक साइकिलिंग इंवेंट्स के बेहतरीन प्रशिक्षक हैं और कई वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर अपने देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के लिए विदेश से पहुंचे प्रतियोगिता के नियमों और विनियमों के अनुसार खिलाड़ियों को विभिन्न इवेंट्स के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं। साथ ही तमाम नए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के नियमों की बारीकियों के बारे में भी बता रहे हैं। दोनों प्रशिक्षक आगामी 23 दिसंबर तक आयोजित ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में अपनी भूमिका निभाएंगे।
पहली बार उत्तराखंड पहुंचे दोनों प्रशिक्षक यहां के वातावरण और खेलों के लिए उपयुक्त माहौल देख कर उत्साहित हैं। केविन सरवे ने कहा कि यहां के खिलाड़ी बेहद शिष्ट और आज्ञाकारी हैं। खिलाड़ियों में आगे बढ़ने की चाहत हैं और वे अपने खेलों के लिए समर्पित हैं। मैक्सथ ने यहां के आतिथ्य की सराहना कर कहा कि वह प्रोफेशनल तौर पर यहां प्रशिक्षक की भूमिका में आए हैं लेकिन यहां के तमाम फेडरेशन और संघ के पदाधिकारियों से बहुत अच्छे संबंध हो गए है। उन्होंने दोबारा यहां आने की इच्छा जताई। उत्तराखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष विमल चौधरी ने बताया कि साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से प्रशिक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें