काशीपुर। डीएम के निर्देश पर गठित संयुक्त निरीक्षण टीम ने दो पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। टीम ने पेट्रोल पंप संचालकों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
मंगलवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी काशीपुर आशुतोष भट्ट, पूर्ति निरीक्षक जसपुर मुकुल गर्जोला, पूर्ति निरीक्षक बाजपुर विपिन चंद्र पाठक एवं बाट माप निरीक्षक निधि सक्सेना की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। टीम ने मुरादाबाद रोड स्थित रिलायंस जिओ और एसबी फिलिंग स्टेशन का संयुक्त निरीक्षण किया।
इस दौरान पेट्रोल पंप में ईंधन वितरण व्यवस्था सही पाई गई। स्टॉक आदि भी सही पाया गया। शौचालय एवं पीने के पानी की साफ-सफाई के लिए संबंधित पेट्रोल पंप विक्रेता को कड़े निर्देश दिए गए। बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।