फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Wed, 11 Jun 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर जागरूकता शिविर में जानकारी देती सिविल जज सुमन भंडारी‌।
विज्ञापन
बाजपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के सचिव योगेंद्र सागर के निर्देशन पर मंगलवार को उप जिला चिकित्सालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सिविल जज सुमन भंडारी ने महिलाओं को यौन उत्पीड़न अधिनियम-2013 की जानकारी दी। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने पर जोर दिया। पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं और नालसा निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी। वहां सीएमएस डॉ. पीडी गुप्ता, डॉ. तैयब, डॉ. राशिदा, डॉ. महेंद्र सिंह, जायसवाल, रीना, रंजीत, गीता शर्मा, डॉक्टर आकांक्षा आदि रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें