फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया

Thu, 14 Aug 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल खटीमा प्रखंड की ओर से शहीद हरिकिशन शिक्षण संस्थान में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। डॉ. सुरेंद्र पडियार ने आने वाली पीढ़ी में ऐसी दृढ़ इच्छाशक्ति, जागरूकता और भू-सांस्कृतिक चेतना विकसित करने के महत्व पर बल दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में संकल्प लिया गया कि अखंड भारत का लक्ष्य ही परम उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि आधुनिक युग में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और तिब्बत सभी हिंदुस्तान के अंग थे, लेकिन ब्रिटिश साम्राज्य और मुगल शासन की सुनियोजित चालों ने एकता को खंडित कर दिया। यहां बजरंग दल के जिला संयोजक हिमांशु कन्याल, हिमांशु तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें