जसपुर। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रोहेला ने मंडी सभागार में धान खरीद पर बैठक की। उन्होंने किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को धान की तौल में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में किसानों और आढ़तियों ने धान खरीद से जुड़ी समस्याएं रखीं। विनय रोहेला ने अधिकारियों को इनका गंभीरता से संज्ञान लेने को कहा। उन्होंने कहा कि धान की तौल सुचारू रूप से होनी चाहिए। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े। त्योहारों के सीजन और अगली रबी की फसल की बुवाई को देखते हुए किसानों को धान का भुगतान भी समय पर कराने को कहा। बैठक में एसडीएम राहुल शाह, वरिष्ठ विपणन अधिकारी रविराज सिंह, भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह, सचिन विश्नोई आदि मौजूद रहे।