फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बौर जलाशय के पास मोबाइल टॉयलेट लगाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। वर्षांत और नए साल पर बौर जलाशय घूमने आने वाले सैलानियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विधायक ने पहल की है। उन्होंने पर्यटकों की सुरक्षा और उन्हें असुविधाओं से बचाने को सिंचाई, पर्यटन, खेल और पुलिस विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह संतोष नगर स्थित अपने कैंप कार्यालय में विधायक अरविंद पांडेय ने सिंचाई, पर्यटन, खेल और पुलिस विभाग के अधिकारियों संग बैठक की।
उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर और एक जनवरी को बौर जलाशय घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी अधिक रहती है। उन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इस बार ऐसा न हो इसकी तैयारी पहले से ही की जानी चाहिए।
पुलिस विभाग से पहुंचे चौकी प्रभारी दीवान सिंह बिष्ट को बताया कि मुरादाबाद, रामपुर, काशीपुर और बाजपुर से आने वाले सैलानियों के लिए जलाशय पहुंचने को बाबा मंदिर वाला रास्ता संकरा है जिस पर दो वाहन एक साथ आ-जा नहीं सकते हैं, इसे वन-वे किया जाए। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बीएस डांगी और पर्यटन विभाग के अधिकारियों को बताया कि सैलानियों के स्वागत को जगह-जगह फ्लेक्सी लगाई जाए। युवा वर्ग को जलाशय के पानी में उतरने से रोकने की व्यवस्था हो। फोन पर उप जिलाधिकारी से जलाशय पर आसपास की नगर पंचायत से मोबाइल टॉयलेट लगवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें