फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हुड़दंगियों से निपटने के निर्देश

Wed, 31 Dec 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित डिजायन सेंटर में एसपी कार्यालय में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मंगलवार को जनता दरबार में एसपी सर्किल क्षेत्र के फरियादियों की समस्या सुना। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं सुना और संबंधित थानों को कार्रवाई करके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं एसएसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि नववर्ष के जश्न के दौरान हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखें और सख्ती से निपटने के निर्देशित किया। साथ ही, बॉर्डर, होटल, रिसॉर्ट, मॉल, प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग की जाए।

वहीं एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बीती 29 दिसंबर को दढ़ियाल रोड फ्लाई ओवर से बाजपुर को जाने वाले नेशनल हाईवे के किनारे पुराल के नीचे काली पन्नी से ढक कर 18 पेटी में नशीले इंजेक्शन-टेबलेट मिलने के मामले में धरपकड़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीनस्थों से काशीपुर क्षेत्र में बीते 15 दिनों में नशे की भारी मात्रा खेप मिलने पर सभी बॉर्डर पर सख्ती से वाहनों की तलाशी लेने के निर्देश दिए। कहा अधिकारी अपना सूचना तंत्र मजबूत करें और जहां भी कुछ सुराग लगे तत्परता से कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें