फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बहादरपुर की बजाए अब गांगुवाला में बनेगा रोडवेज बस अड्डा

Wed, 03 Dec 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। बहादरपुर में रोडवेज बस अड्डा बनाए जाने की योजना तकनीकी वजहों से फ्लॉप हो गई। इसके बाद अब गांगूवाला में रोडवेज बस अड्डा बनाने के लिए भूमि को चिह्नित किया गया है। चिह्नित भूमि को राजस्व विभाग से परिवहन विभाग को हस्तांतरित होगी। इसके लिए डीएम ने पत्राचार की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों की मांग पर प्रशासन ने पिछले माह बहादरपुर में रोडवेज बस अड्डा बनाने के लिए 0.388 हेक्टेयर भूमि का चयन किया था। परिवहन निगम के अफसरों ने चयनित भूमि का निरीक्षण कर बस अड्डा के लिए उपयुक्त बताया था। योजना को धरातल पर उतारने की तैयारियां चल ही रही थी कि किन्हीं कारणों से इसे स्थगित कर गांगूवाला में 0.7370 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित कर नई योजना बनाई गई। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने नई योजना के लिए मुख्यमंत्री से मांग की। उनकी मांग पर डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने निशुल्क भूमि का प्रस्ताव बनाकर शासन को दिया है।
विनय रूहेला ने बताया कि नई योजना के तहत चिह्नित भूमि जसपुर-काशीपुर-अफजलगढ़ के मुख्य मार्ग से दक्षिण दिशा में लगभग 120 मी. की दूरी पर है, जो नगर के बीच और वार्ड नंबर 15 में आती है। भूमि गांगूवाला में सड़क से लगी हुई है और बस अड्डे के लिए उपयुक्त है। बस अड्डा निर्माण होने से जसपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें