काशीपुर/बाजपुर। ग्रामीण क्षेत्र के कुंडेश्वरी इलाके में एक सप्ताह से लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों की मांग प वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है। एसडीओ संदीप गिरी ने बताया कि बरखेड़ी और आईआईएम क्षेत्र में आबादी के पास कुछ दिनों से तेंदुआ दिख रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ पिंजरा लगाया गया है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने पर वन कर्मियों को सूचना देने को कहा गया है।
इधर बाजपुर के भैंसिया फार्म रोड, पिपलिया मार्ग और राज्य सीमा यूपी के जमुना-जमुनी गांव में तेंदुआ आए दिन दिखाई दे रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने जंगलात से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। इधर लोगों ने भैंसिया फार्म रोड और राज्य सीमा से सटे क्षेत्र में भी तेंदुआ देखा गया है। मंगलवार देर रात बाइक सवार युवक ने तेंदुआ देखा था। युवक ने तेजी से बाइक भगाकर जान बचाई थी।