फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, जून तक भवन तैयार करने के निर्देश

विज्ञापन
रुद्रपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए मंगलवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय टीम ने निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक डॉ. रविंदर सिंह बिष्ट और अपर निदेशक डॉ. रंगील सिंह रैना ने प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल के साथ निर्माणाधीन परियोजनाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने निर्माण एजेंसियों को प्रशासनिक भवन ब्लॉक-ए का कार्य जून माह तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि फर्नीचर और अन्य सुविधाएं समय पर व्यवस्थित की जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी इन परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान कार्यों में तेजी लाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें