फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima News: भाई-बहन के साथ सो रही मासूम को सांप ने डसा...मौत, पिता ने कमरे से आता देखा था सर्प; मचा कोहराम

Mon, 02 Sep 2024 10:34 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा में सांप के डसने से एक बच्ची की जान चली गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

खटीमा में सांप के डसने से एक बच्ची की जान चली गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मझोला निवासी जसवीर सिंह की छह साल की बेटी मनकीरत कौर शनिवार रात मां पवनदीप कौर, छोटी बहन हरकीरत कौर और छोटे भाई करमजोत सिंह के साथ सोई थी। इसी दौरान सांप ने मनकीरत को डस लिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: विदेशी फल ब्लूबेरी की अब ऊधमसिंह नगर में भी खेती, बाजार में एक हजार रुपये किलो है कीमत

सिडकुल सितारगंज में काम करने वाले मनकीरत के पिता जसवीर रात को घर पहुंचे तो उन्होंने कमरे से सांप को निकलते देखा। कुछ देर बाद मनकीरत की तबीयत बिगडने लगी तो उन्हें सांप के डसने का आभास हुआ। अफरातफरी के बीच परिजन बच्ची को पोलीगंज अस्पताल ले गए। मासूम की हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां ले जाते समय उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें