फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विनोद कुमार का फाइल फोटो - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से छुट्टी के बाद उसकी हालत फिर से बिगड़ गई। फिर से अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जनपद मुरादाबाद थाना भगतपुर के ग्राम मानपुरदत्ता निवासी विनोद कुमार (38) पुत्र सुंदर लाल मंगलवार दोपहर अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। पैगा चौकी के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने के कारण विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर 108 एंबुलेंस ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विनोद की बहन कुंडेश्वरी रोड पर अपना घर कॉलोनी में रहती है। हालत में सुधार होने पर रिश्तेदार सुधीर कुमार उसे अपने घर ले आया। बाद में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि 11 वर्ष पूर्व विनोद का विवाह बागेश्वर निवासी किरन से हुआ था। इन दिनों वह अपने मायके गई हुई थी। मृतक अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गया हैं। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। इस मामले में एसपी चंद्रमोहन का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें