काशीपुर। मंडी समिति परिसर स्थित आढ़तियों की दुकानों के किराये में वृद्धि की गई है। हर पांच साल के भीतर दुकानों के किराये में 20 फीसदी की वृद्धि की जाती है।
समिति में अनाज, फल, सब्जी के आढ़तियों की 60 से 70 दुकानें है। प्रत्येक दुकान का हर पांच में किराया वृद्धि की जाती है। मंडी समिति के सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि मंडी के अंदर दुकानदारों के किराये में वृद्धि की गई है। यह किराया वृद्धि उन दुकानदारों की गई है, जिनकी दुकान पर पांच साल पहले किराया वृद्धि हुई थी। मंडी समिति हर साल पांच में किराये में 20 फीसदी की वृद्धि करती है। मंडी में दुकानों को किराया एक हजार रुपये से लेकर 35 सौ रुपये तक है। बताया कि मंडी की आय को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंडी में किसान बाजार बनाया जा रहा है, जो तीन से चार माह में बनकर तैयार हो जाएगा। किसान बाजार से मंडी की आय में वृद्धि होगी, वहीं किसानों को भी बाजार में हर प्रकार की वस्तुएं मिलेंगी।