फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में दिन भर नहीं निकली धूप, ठंड बढ़ी

Wed, 04 Feb 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सोमवार देर रात से ही कोहरे ने पूरे आसमान को अपने आगोश में ले लिया था। इसका असर मंगलवार सुबह देखने को मिला। दिन भर धूप नहीं निकली और ठंड में इजाफा हो गया। हालात ऐसे रहे कि लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आसमान में कोहरा छा गया और धूप नहीं निकली। कुछ समय से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही थी, तो लगा अब जल्द ही मौसम गरम होने लगेगा। मंगलवार को जिस तरह मौसम ने करवट ली, उससे साफ है कि मौसम अभी और बिगड़ सकता है। मंगलवार को दिन भर तेज ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी। पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के बाद बीते कई दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश और ठंड की वापसी के बाद अब कोहरे का भी प्रकोप झेलना पड़ेगा। संवाद
मंगलवार सुबह छाया रहा कोहरा, तापमान में गिरावट
रुद्रपुर। मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय के साथ ही आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे और आसमान में छाए बादलों के कारण तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट आ गई है। सोमवार की रात से ही कोहरा छाने लगा था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे तक तराई घने कोहरे के आगोश में रही। सुबह दस बजे बाद कोहरा छंटा। आसमान बादलों से घिरने के कारण ठंड में इजाफा हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस था। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 08.9 डिग्री सेल्सियस था। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एएस नैन के अनुसार बुधवार को हल्के कोहरे और बादलों के बीच मौसम साफ रहेगा। संवाद
विज्ञापन

..........
खटीमा में सुबह छाया घना कोहरा

खटीमा/झनकट। खटीमा और झनकट क्षेत्र में मंगलवार सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की हेड लाइट ऑन रही। हालांकि दोपहर के समय हल्की धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें