फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये दोगुने करने के नाम पर महिला को ठगा

Tue, 15 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 जसपुर क्षेत्र के ग्राम मड़ईयावाला निवासी रईसा पत्नी जाकिर से रविवार सुबह दो लोगों ने रुपये दोगुना करने के नाम पर एमपी चौक स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से 12,500 रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलते ही महिला ने एक ठग को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि वह अपने गांव में स्वयं सहायता समूह की सदस्य है। वह समूह के रुपये चीमा चौराहा स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा कराने आई थी। उसने समूह के 11,500 और अपने एक हजार रुपये मिलाकर थैले में रखे थे। मैजिक टैक्सी से उतरते ही उसे एक सफेद दाढ़ी वाले मुल्ला और उसका साथी मिला। मुल्ला ने कहा कि वह रुपये दोगुना कर देता है। यह कहकर उसने जेब से एक रुपये का सिक्का निकालकर पढ़ा और उसके थैले में हाथ डाला। मुल्ला ने कहा कि रुपये थोड़ी देर बाद देखना। यह कह कर मुल्ला और उसका साथी पैदल आगे बढ़ गए। कुछ देर बाद उसने थैले में हाथ डालकर देखा तो रुपयों के बजाय उस पुड़िया में अखबार की कतरन और ईंट के टुकड़े मिले जबकि रुपए गायब थे। खोजबीन करने पर उसे मुल्ला का एक साथी दिखाई दिया तो उसने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस पकड़े गए ठग के साथी को तलाश रही है।
विज्ञापन

उन्होंने एचडीएफसी बैंक में एकाउंट खुलवाया था। सोमवार को वह पासबुक लेकर बैंक में रुपये चढ़ाने गए। खाता चेक करने पर उन्हें पता चला कि उनके एकाउंट से 33 हजार रुपये गायब हैं। उसने पूछताछ की तो मालूम हुआ कि एटीएम से उनके खाते से किसी ने रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें