फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रावत आज रुद्रपुर में

Mon, 14 Sep 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत दो दिनी जिला भ्रमण पर रुद्रपुर आ रहे हैं। डीएम पंकज पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री रावत सोमवार को दोपहर दो बजे देहरादून से हवाई मार्ग द्वारा प्रस्थान कर तीन बजे पुलिस लाईन हेलीपैड रुद्रपुर पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम कार द्वारा सिटी क्लब रुद्रपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


 सिटी क्लब रुद्रपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री दोपहर 3:10 बजे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भेंट, बातचीत करेंगे। इसके बाद सीएम रावत जिला सभागार रुद्रपुर पहुंचकर शाम छह बजे से रात्रि नौ बजे तक जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। रावत पंतनगर गेस्टहाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

 मंगलवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत पंतनगर से सुबह 10:05 बजे हवाई मार्ग द्वारा लालकुआं, नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे। इसी दिन 15 सितंबर को ही रावत लालकुआं से वायुमार्ग द्वारा पूर्वाह्न 11:25 बजेे पुलिस लाइन हैलीपैड रुद्रपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


वहां से कार द्वारा एएनझा इंटर कॉलेज रुद्रपुर पहुंचकर राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम रावत एक बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से हवाई मार्ग द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। उधर मुख्यमंत्री के जिला आगमन पर एडीएम आशीष भटगई ने जरूरी व्यवस्थाओं को जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें