फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील पैरा बैडमिंटन में मनदीप ने दो स्वर्ण, चिराग ने हासिल किया रजत पदक

विज्ञापन
ब्राजील में कोच गौरव खन्ना के साथ यूएस नगर के तीनो अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। ब्राजील पैरा बैडमिंटन में बाजपुर की मनदीप कौर ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया जबकि काशीपुर के चिराग बरेठा ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। रुद्रपुर के मनोज सरकार ने दो कांस्य पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

19 से 24 अप्रैल तक ब्राजील के साऊ पाऊलो में ब्राजील पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल स्पर्धा का आयोजन किया गया। भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के कोच गौरव खन्ना ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने 28 पदक हासिल किए हैं। इसमें नौ स्वर्ण, छह रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। कहा कि महिला एकल की एसएल-3 श्रेणी में मनदीप कौर ने स्वर्ण व युगल वर्ग की एसएल-3 व एसयू-5 श्रेणी में मनदीप व मनीषा रामदास ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
वहीं मिक्सड डबल की एसएल-3 व एसयू-5 श्रेणी में काशीपुर के चिराग बरेठा व मनदीप कौर ने रजत पदक हासिल किया। एकल वर्ग के एसएल-3 श्रेणी में रुद्रपुर के मनोज सरकार ने कांस्य पदक, युगल वर्ग की एसएल-3 व एसएल-4 श्रेणी में मनोज व विक्रम कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया है। युगल वर्ग के एसयू-5 श्रेणी में चिराग बरेठा व निलेश ने कांस्य पदक हासिल किया है। गौरव खन्ना ने बताया कि वर्ष 2015 से अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने 148 गोल्ड, 141 रजत व 196 कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें