फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल प्रबंधन के गले की फांस बनी चोरी की घटना

Sat, 31 Oct 2015 12:15 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। चीनी मिल के स्टोर रूम में रखे स्पेयर पार्ट्स की चोरी का मामला मिल प्रबंधन के लिए गले की फांस बन गया है। यह मामला पुलिस के लिए भी सिरदर्द बना हुआ है। मिल के आला अफसर इसे चोरी की घटना बताकर दबाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, मामला चोरी का है या फिर घोटाला। इसको लेकर कर्मचारियों और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

  बीती 26 अक्तूबर को दि किसान सहकारी चीनी मिल के स्टोर रूम का रोशनदान तोड़कर रस्सी के सहारे चोर अंदर घुसे थे। चोर करीब 7.76 लाख रुपये का माल पार कर ले गए थे। आरोप है कि कर्मचारियों की आपसी खींचतान की वजह से मामला बाहर आया। तीन दिन बाद मीडिया को स्टोर रूम की चोरी का पता चला तो यह मामला सुर्खियां बन गया। प्रबंधन ने चोरी की वारदात को कबूल तो किया लेकिन, घटना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। मिल प्रबंधन मामले को दबाने में लग गया।
चीनी मिल के स्पेयर पार्ट्स का माल चोरी हुआ या फिर ये कोई घोटाला है, इस पर पुलिस के शक की सुई भी घूम रही है। प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और शुक्रवार को पांचवें दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। इतना जरूर है कि मिल प्रबंधन ने पुलिस को तहरीर देकर अपने दायित्व की इतिश्री कर ली। तीन दिन बाद चोेरी गए स्पेयर पार्ट्स में से करीब डेढ़ लाख का सामान मिल के पीछे सड़क कट्टों में भरा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें