फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल

Sat, 31 Oct 2015 12:12 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 काशीपुर। एक डंपर ने कार को रौंद दिया जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। कार में ही बैठे दो बच्चे सकुशल बच गए।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम ठाकुरद्वारा मार्ग पर हरियावाला के पास मुरादाबाद की तरफ से आ रही एक कार को सामने से तेजी से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मारी और फरार हो गया। सूचना पर आसपास के लोगों ने पिचक गई कार से घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस 108 नहीं होने से लोग घायलों को टैंपो में डालकर सरकारी अस्पताल लाए। डाक्टरों ने इलाज शुरू किया ही था कि घायल मनोज कुमार गौतम (35) पुत्र राजकुमार निवासी खुशाल नगर मझोला, मुरादाबाद ने दम तोड़ दिया। जबकि उसकी पत्नी संजू गौतम की हालत चिंताजनक बनी हुई है। किसी को भी घायलों का नाम पता मालूम नहीं था।
बाद में दंपति के बेटे वशिष्ठ (6) ने अपना नाम व बहन का लवली (5) और माता पिता का नाम बताकर कहा कि वह खुशाल नगर मझौला मुरादाबाद में रहते है। उसकी बड़ी बहनें नितिशा व अनिशा घर पर ही हैं। वह अपने चाचा पंकज गौतम के घर काशीपुर आ रहे थे। बाद में सूर्या पुलिस ने पंकज गौतम का पता खोज लिया और अस्पताल बुलाया। गौतम ने बताया कि वह सूर्या फैक्ट्री में नौकरी करता है और लक्ष्मीपुर पट्टी में रहता है। उसके भाई-भाभी करवाचौथ मनाने उसके घर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें