फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur News: रोजगार की खेती कर युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहा IIM, संस्थान ने शुरू किया कार्यक्रम

Tue, 29 Apr 2025 02:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

आईआईएम काशीपुर उद्यमियों को तैयार कर रोजगार की खेती कर रहा है। संस्थान में विभिन्न प्रोग्रामों के माध्यम से फंडिंग, गाइडेंस, मॉनिटरिंग आदि से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद लगातार जारी है
विज्ञापन
IIM काशीपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर उद्यमियों को तैयार कर रोजगार की खेती कर रहा है। संस्थान में विभिन्न प्रोग्रामों के माध्यम से फंडिंग, गाइडेंस, मॉनिटरिंग आदि से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद लगातार जारी है। संस्थान में 27 अप्रैल से साहस और सक्षम स्टार्टअप इन्क्यूबेशन कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुए हैं। इस प्रोग्राम के माध्यम से उद्यमियों को 25 लाख रुपये तक फंडिंग मिल सकती है।

विज्ञापन


आईआईएम काशीपुर के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (एफआईईडी) ने साहस और सक्षम स्टार्टअप इन्क्यूबेशन कार्यक्रम लॉन्च किया है। संस्थान का यह सातवां प्रोग्राम होगा, जहां उद्यमियों को अपने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए चार लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक की फंडिंग प्राप्त होगी।

संस्थान के फीड ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से कृषि व उससे संबंधित क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 27 अप्रैल को साहस और सक्षम स्टार्टअप इनक्यूबेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए हैं। इसमें प्रदेश के उद्यमी 26 जून तक फीड की वेबसाइट www.fied.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसमें युवाओं को कृषि के क्षेत्र में एक माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें