फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों ने एनसीईआरटी से अलग किताबें लगाईं तो जिम्मेदार होंगे जिले के अधिकारी : शिक्षा मंत्री

Thu, 07 May 2020 03:32 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
बाजपुर तहसील में अधिकारियों की बैठक लेते कैबिनेट मंत्री पांडे। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि हेल्पर के कोरोना संक्रमित होने पर बाजपुर का राजीवनगर मोहल्ला सील है। मजदूर सहित निर्धन परिवारों को चिन्हित कर उन्हे निशुल्क राशन, दूध सहित आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके एसडीएम को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक में कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडे ने क्षेत्र के बारे लॉकडाउन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को राशन की कमी नहीं आने दी जागी। उन्होंने सामाजिक संगठनों, एनजीओ से सहयोग की अपील की। कहा कि प्राइवेट स्कूल संचालक फीस के लिए दबाव. नहीं बनाएंगे।

एनसीईआरटी से अलग किताबें लगाने पर बीईओ, एबीईईओ सहित जिला शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे। ऐसे मामलो में विभागीय जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अंधड़, बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


पांडे ने कहा कि बाजपुर के जमीनी मामले को लेकर सीएम के साथ एक बैठक होने वाली है। मौके पर एसडीएम एपी वाजपेयी, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान, कोतवाल एनबी भट्ट, भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, हरमंदर सिंह बरार, गुरदीप सिंह, आमर पांडे, परमजीत राजपूत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें