फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल में कुत्ते घुसे तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय

Sat, 17 Jan 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला चिकित्सालय में लावारिस कुत्तों की बढ़ती आवाजाही को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला चिकित्सालय के पीएमएस डाॅ. आरके सिन्हा की ओर से सभी नर्सिंग अधिकारियों, पीआरओ व अस्पताल कर्मियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि अस्पताल परिसर और वार्डों में आवारा कुत्तों के प्रवेश को हर हाल में रोका जाए।
विज्ञापन

कहा कि चिकित्सालय के वार्डों में आवारा कुत्तों के बार-बार घूमने की शिकायतें आ रही हैं। इससे भर्ती मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीएमएस ने निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी पर तैनात पीआरओ कर्मी और संबंधित स्टाफ तत्काल प्रभाव से यह सुनिश्चित करें कि लावारिस कुत्ते अस्पताल परिसर, विशेषकर वार्डों में प्रवेश न कर सकें। यह भी कहा कि भविष्य में यदि इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो ड्यूटी पर तैनात संबंधित कर्मचारी, चाहे वह नर्सिंग अधिकारी हो या पीआरडी कर्मी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें