फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की दौड़ में यूएस नगर के 16 स्कूल चुने जाएंगे आठ विद्यालय 

Tue, 04 Oct 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्वच्छ भारत मिशन की ओर से सरकारी स्कूलों को साफ रखने की योजना में जिले से 16 स्कूलों का चयन हुआ है। जिनमें से अंतिम आठ में जगह बनाने वाले स्कूलों को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर डीएम द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जुलाई माह में शुरू हुई इस योजना में जिले के 1116 स्कूलों ने स्वच्छ भारत मिशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें से 524  स्कूलों का चयन हुआ था। प्रक्रिया आगे बढ़ते-बढ़ते अब केवल 16 स्कूल ही इस पुरस्कार की दौड़ में है।
विज्ञापन



सरकारी स्कूलों में सफाई के गिरते स्तर को उठाने और छात्रों को सफाई के प्रति प्रेरित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से योजना शुरू की गई थी। जिसमें जिले भर के सरकारी स्कूलों को आवेदन करना था। प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले सरकारी स्कूलों में सफाई पर इतना ध्यान नहीं दिया जाता। इस कारण अभिभावकों का रुझान प्राइवेट स्कूलों की ओर ज्यादा रहता है।

इन सब पहलुओं पर गौर करते हुए सरकार ने इन समस्याओं को दूर करने के लिए सरकारी स्कूलों  को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार देने की घोषणा बनाई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. पीएन सिंह का कहना है कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी सफाई के प्रति जागरूक होंगे। गांव के लोगों को भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। वहीं ऊधमसिंह नगर से चयनित आठ स्कूलों का मुकाबला अन्य जिलों के स्कूलों से होगा। अंतिम राउंड में जगह बनाने वाले स्कूलों को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें