फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आई फॉलो लेन’ अपनाइए, जाम से निजात पाइए 

Sat, 10 Feb 2018 12:20 AM IST
rudrapur
विज्ञापन
मैं अपनी लाइन में चलता हूं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब यातायात पुलिस वाहन चालकों को सिंगल लेन पर चलने के लिए जागरूक कर रही है। जागरूकता के लिए पुलिस की ओर से चौपहिया वाहनों पर ‘आई फॉलो लेन’ के स्टीकर लगाए गए। इन्हें पढ़कर वाहन चालक वन लेन पर अपने वाहनों को चलाकर जाम से काफी हद तक निजात पा सकते हैं। साथ ही यातायात के नियमों का पालन करने से हादसों का ग्राफ भी नीचे लाया जा सकता है। 
विज्ञापन

शहर में वाहनों से लगने वाले जाम का मुख्य कारण वाहनों का एक लेन में नहीं चलना है। आम तौर पर देखा गया है कि रेलवे क्रॉसिंग या सिंगल रोड पर वाहनों के कुछ देर रुकने पर वाहन चालक दो-तीन लेन में अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इससे सामने से आ रहे वाहनों को जगह नहीं मिल पाती और लोगों को कई घंटों तक जाम से जूझना पड़ता है। नियमानुसार सिंगल रोड पर वाहनों को एक ही लेन में चलना चाहिए। वाहन चालकों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए अब यातायात पुलिस ने चौपहिया वाहनों के पीछे ‘आई फॉलो लेन’ के स्टीकर लगाने शुरू किए हैं। यातायात प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत अब तक 200 चौपहिया वाहनों पर स्टीकर लगाए गए हैं। आगे भी वाहनों पर स्टीकर लगाए जाने का कार्य जारी रहेगा। एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करना है। मुख्यालय के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम वाहन चालकों को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें