फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने 191 शिक्षकों की सूची एसआईटी को भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति पाने शिक्षकों के खिलाफ एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने एसआईटी को प्राथमिक विद्यालयों के 191 शिक्षकों की सूची भेज दी है। इन शिक्षकों के दस्तावेजों का एसआईटी दोबारा मिलान कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


जिले में फर्जी प्रमाण पत्रों से नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वर्ष 2012 से ब्लॉक स्तर पर प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति शुरू होने के बाद फर्जीवाड़े की आशंका भी बढ़ रही है। जिले के 191 शिक्षक फर्जी प्रमाण पत्रों की जांच में विभाग की रडार पर हैं। वहीं, एसआईटी की ओर से जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के दस्तावेज जांचने के बाद 700 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं जांच के दायरे में आ चुके हैं। एसआईटी ने शिक्षकों से सभी प्रमाण पत्र मांगे थे।

प्रमाण पत्रों की जांच के बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं के नामों और अन्य दस्तावेजों की जांच के लिए दोबारा ब्लॉकवार सूची मांगी गई है। शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने जिले के सातों ब्लॉकों के शिक्षकों की सूची एसआईटी को भेज दी। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) रवि मेहता ने बताया कि एसआईटी ने जिले में शिक्षा विभाग की जांच के दायरे में आए फिलहाल 191 शिक्षकों की सूची मांगी थी, जिसे ब्लॉकवार एसआईटी को भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें