फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को नहीं मिल रही गति

Sat, 27 Jun 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीनेशन अभियान को गति नहीं मिल पा रही है। काशीपुर में अभी तक 286 किशोरियों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी है।
विज्ञापन

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय की टीकाकरण प्रभारी मीना भट्ट ने बताया कि अस्पताल को 500 डोज मिली थी। 9 मार्च से अस्पताल में सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार को वैक्सीन लगाई जा रही है। अभी तक 286 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। सीएमओ, डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि काशीपुर एलडी भट्ट अस्पताल में एचपीवी वैक्सीनेशन कम हो रहा है। अवकाश समाप्त होने पर स्कूलों में किशोरियों को वैक्सीन लगाने के निर्देश जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें