काशीपुर में एडीओ को प्रशिक्षण देते विशेषज्ञ।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। परीक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र आलू फार्म काशीपुर में बृहस्पतिवार को कोटद्वार, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले के 13 एडीओ हार्टिकल्चर और 13 स्थानीय युवकों के साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। उपनिदेशक उद्यान डॉ. ब्रिजेश गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र दिए।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि औद्यानिकी में माली का काम अस्पताल के सर्जन जितना महत्वपूर्ण है। माली के बिना व्यावसायिक उद्यान नहीं चल सकते हैं। एक सप्ताह तक सहायक निदेशक डॉ. वाई के मिश्रा, अनिल, चंद्रशेखर पंत, कैलाश तिवारी ने 26 लोगों को पौधे लगाना, कटिंग करना, बीमारियों की पहचान आदि का प्रशिक्षण दिया।