फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ के साथ अभद्रता पर भड़के प्रधान

विज्ञापन
सितारगंज कोतवाली परिसर में प्रदर्शन करते क्षेत्र के प्रधान। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) के साथ अभद्रता पर प्रधान भड़क गए। उन्होंने प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कोतवाल ने आरोपी ग्रामीण के खिलाफ लोकसेवक के कार्यों में बाधा डालने, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे प्रधानों ने महिला दरोगा जूली राणा का घेराव कर मामले से अवगत कराया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को वह निर्मलनगर पंचायत भवन में अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे।
इसी बीच निखिलेश घरामी की ओर से अरविंदनगर गांव के एक व्यक्ति का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज करने को कहा गया। लेकिन उक्त व्यक्ति के नाम के लिए न तो निरस्तीकरण प्रमाणपत्र लगाया गया और न ही एडीओ पंचायत की संस्तुति कराई गई थी। इस पर निखिलेश से निरस्तीकरण प्रमाणपत्र लाने और एडीओ पंचायत की संस्तुति पर ही नाम दर्ज किए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी परिवार रजिस्टर में नाम चढ़ाने का दबाव बनाने लगा। नाम ना चढ़ाने पर जान से मारने, गालीगलौज और झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि उनके हाथ से अरविंदनगर ग्राम पंचायत का परिवार रजिस्टर छीनकर उसमें छेड़छाड़ की कोशिश करने के साथ ही रजिस्टर को जमीन पर फेंक दिया गया।
प्रधानों से वार्ता के बाद पुलिस ने आरोपी निखिलेश घरामी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहां प्रधान अशोक माली, सुखदेव, पंकज बासु, नारायण सरदार, पूरन डसीला, विधान दास आदि थे। इधर, आरोपी निखिलेश घरामी ने भी पुलिस को तहरीर देकर वीडीओ पर कई आरोप लगाए, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें