14 मार्च को खेला जाएगा रंग
काशीपुर। मानपुर रोड स्थित भगवान श्री रेणुका माता मंदिर मनोकामना ओंकारेश्वर धाम मंदिर के अध्यक्ष दीप ज्योति ज्योतिष कार्यालय के पंडित मोहन प्रसाद शास्त्री ने बताया पंचांग के अनुसार 13 मार्च को होलिका दहन होगा। जिसका शुभ मुहूर्त रात 11:26 बजे से शुरू होकर के 12:30 बजे तक है, होलिका दहन सुबह 10:35 बजे से रात 11:26 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा। इसके बाद होलिका दहन किया जा सकता है। हालांकि 7 मार्च से होलाष्टक की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच किसी भी तरह के कोई शुभ कार्य नहीं किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 14 मार्च को होली खेली जाएगी।
उन्होंने बताया कि होली के बाद 16 मार्च को दो बड़े ग्रह अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। 16 मार्च को राहु पूर्व भाद्रपद एवं केतु के उत्तर फागुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जिनका कुछ राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इन ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन करने से मेष, कन्या और मीन राशि के जातकों के जीवन में खास दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने के लिए घर में नारियल घुमाकर होलिका में डालें। होली दहन की पूजा से पहले भगवान श्री गणेश और भगवान प्रहलाद का ध्यान करना चाहिए।