चारुबेटा निवासी युवक को यूपी पुलिस ने उठाया
खटीमा। सीतापुर (यूपी) से नाबालिग को बहला फुसलाकर खटीमा लाए आरोपी युवक को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारुबेटा निवासी जुबेद सीतापुर में प्लंबर का काम करता था। वह वहां से एक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ खटीमा लेकर आया था। आरोपी युवक दो बच्चों का पिता है।
सीतापुर के रामपुर कला थाने में करीब 20 दिन पहले नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। सोमवार को रामपुर कला थाने से दरोगा ओमप्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार और कांस्टेबल सीमा खटीमा पहुंची। आरोपी युवक घर पर नहीं मिला। झनकईया क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया गया। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि नाबालिग भी सकुशल मिल गई है।